डीग जिले के कुम्हेर नगर पालिका के उपाध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने SDM को इस्तीफ़ा देते हुए बताया कि नगर पालिका की तरफ से कागजों में ही सफाई और बिजली व्यवस्था की जा रही है। काम करवाने आये लोगों को परेशान किया जाता है। जब उपाध्यक्ष कर्मचारियों से काम की कहते हैं तो, कर्मचारी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। नगर पालिका में जनहित के काम नहीं किए जा रहे कुम्हेर नगर पालिका के उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने इस्तीफ़ा देते बताया की मैं वार्ड नंबर 13 से निर्वाचित पार्षद हूं और, नगर पालिका कुम्हेर में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात हूं। मैंने कई दिनों से नगर पालिका के अधिकारी और काम से सम्बंधित कर्मचारियों को जनहित के कार्यों के बारे में बताया लेकिन, वह काम नहीं हुए। कर्मचारी उपाध्यक्ष से अभद्र भाषा का करते हैं प्रयोग काम की कहने पर अभद्र भाषा का उपयोग किया जाता है। नगर पालिका की तरफ से सफाई और कस्बे में रोशनी की व्यवस्था सिर्फ कागजों में की जा रही है। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित शहरी सेवा शिविर 2025 के अंतर्गत जनहित को परेशान किया जा रहा है। इन सभी तथ्यों से आहत होकर मैं अपने पद से इस्तीफ़ा दे रहा हूं।
