राजस्थान में आतिशबाजी और जश्न के साथ साल 2026 का स्वागत किया गया। जैसे ही रात के 12 बजे, आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। लोगों ने एक सुर में हैप्पी न्यू ईयर कहा। इसके बाद एक दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दी। नए साल का वेलकम करने के लिए जयपुर से लेकर उदयपुर और कोटा से लेकर जैसलमेर में खास इंतजाम किए गए। बड़े होटल्स, रिसॉर्ट और क्लब में अलग-अलग थीम पर पार्टी का दौर चला। डीजे की धुन पर युवाओं ने कदम थिरकाए। लोगों ने केक भी काटे। खाटूश्याम मंदिर (सीकर), श्रीनाथ मंदिर (नाथद्वारा) समेत प्रदेश के ज्यादातर मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगीं। वहीं, राजस्थान यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर दूध पिलाकर नए साल का वेलकम किया गया। इससे पहले, उदयपुर में 3 हजार फीट ऊंचाई पर सज्जनगढ़ के मानसून पैलेस पर साल 2025 का आखिरी सनसेट देखने टूरिस्ट पहुंचे। नए साल का जश्न मनाने के लिए राजस्थान में 5 लाख से ज्यादा टूरिस्ट पहुंचे। देखिए, नए साल के सेलिब्रेशन की PHOTOS… AI एंकर से जानिए 2025 की 25 बड़ी घटनाएं:डंपर ने बिछाईं 14 लाशें, 12 राजस्थानियों को आसमान से जमीन पर खींच लाई मौत, सबसे महंगी शादी पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
