धौलपुर में बाड़ी कस्बे में बाईपास रोड पर निजी बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सोमवार को हुए इस हादसे में 60 साल के बुजुर्ग प्राइवेट बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ताले पुत्र नेकराम कुशवाहा, निवासी बाड़ी बाईपास रोड के रूप में हुई है। बताया गया कि ताले बाईपास रोड के पास खड़े थे, तभी एक निजी बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल ताले को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मृतक के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।