भीलवाड़ा में अतिवृष्टि के बाद हुए फसल खराबे का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। गुरुवार को कांग्रेस द्वारा फसल मुआवजा जन अधिकार आंदोलन किया जा रहा है। जनसभा के बाद शाम करीब 4:30 बजे रैली की शुरुआत हुई। इस रैली में धीरज गुर्जर, प्रताप सिंह खाचरियावास और प्रहलाद गुंजल समेत अन्य कांग्रेस नेता बैलगाड़ी में सवार होकर निकले। धीरज गुर्जर ने कहा कि कलेक्ट्रेट पर आर-पार की लड़ाई लड़ने जा रहे है। या तो हमारी मांग पूरी होगी या फिर लाश उठेगी। इससे पूर्व जनसभा में कांग्रेस नेता मंच पर खराब फसल लेकर पहुंचे और बताया कि ​अतिवृष्टि से क्या हालात हो गए। खराब फसल को दिखाते हुए धीरज गुर्जर बोले- भीलवाड़ा ​के किसानों की फसल के ये हाल हो रखे है।