चित्तौड़गढ़| बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज हरिद्वार के अंतर्गत संचालित गायत्री शक्तिपीठ में बाल विवाह निषेध जागरूकता कार्यक्रम हुआ। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल ने बताया कि कलेक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार जिले में बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय अभियान को व्यापक रूप दिया जा रहा है। देवीलाल प्रजापति ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जिसके उन्मूलन हेतु जन जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। गायत्री परिवार पूर्व से ही बाल विवाह के प्रति सजग रहा है। संस्था कभी भी किसी बाल विवाह में सहभागी नहीं बनती। अभियान में गायत्री परिवार द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। किरण यादव, बाबूलाल माली, चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक नवीन किशोर काकड़दा, काउंसलर करण जीनवाल, शिक्षा विभाग से लोकेश सोनी सहित उपस्थित रहे।