राजस्थान में धनतेरस के पर्व पर बाजार गुलजार रहे। ज्वेलरी मार्केट से लेकर कार-बाइक और टीवी-फ्रिज के शोरूम में सुबह से लोग खरीदी के लिए पहुंचने लगे। इस साल जयपुर में चांदी के सिक्कों के साथ 20 ग्राम के चांदी के लक्ष्मी-गणेश भी डिमांड में रहे। चांदी के मछली-हाथी भी ट्रेंड में रहे। जयपुर, जोधपुर, अलवर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर सहित तमाम जिलों के मार्केट में चहल-पहल रही। कार-बाइक और इलेक्ट्रिक सामान पर जीएसटी रेट कट का असर भी नजर आया। टू व्हीलर और फोर व्हीलर गाड़ियों की जमकर खरीदारी हुई। जयपुर में मोती डूंगरी मंदिर में करीब 3000 कार और बाइक पूजन के लिए पहुंची। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया- धनतेरस पर राजस्थान में करीब 40,000 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ। जयपुर में करीब 5,500 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ। रियल एस्टेट और मोटर व्हीकल मार्केट में उछाल रहा। इधर, प्रदेशभर के बाजारों में शाम को रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। परिवार और दोस्तों के साथ आए लोग अपने मोबाइल से फोटो और सेल्फी लेते नजर आए। PHOTOS में देखिए धनतेरस का बाजार… धनतेरस में खरीदारी के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लाॅग देखिए…