दौसा बस अग्निकांड में जान गंवाने वाले खरगौन (MP) निवासी दीपक तंवर (29) की आखिरी सोशल मीडिया रील सामने आई है। यह वीडियो उन्होंने वैष्णो देवी (जम्मू-कश्मीर) जाते समय ट्रेन में बनाया था। वीडियो में उनकी पत्नी दिव्या, छोटा भाई और परिवार के बच्चे भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में परिवार वैष्णो देवी के भजन पर डांस कर रहा था। वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद परिवार ऋषिकेश (उत्तराखंड) आया था। वहां से मंगलवार शाम 5 बजे हंस ट्रेवल्स की स्लीपर बस में सवार हुए। बस इंदौर (MP) जा रही थी। रात करीब 2:30 बजे दौसा के कोलवा थाना इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बस की ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें दीपक भी जिंदा जल गए। दीपक का शव कहां है किस हालत में है, यह पत्नी दिव्या को नहीं पता। गुरुवार को 6 शवों की डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही परिवार को दीपक का शव सौंपा जाएगा। आखिरी रील… एक-दूसरे से लिपटकर रोए परिजन बुधवार दोपहर करीब 1 बजे मध्य प्रदेश से दीपक और दिव्या के परिजन दौसा जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में पहुंचे। उन्हें देख हर किसी आंखें नम हो गई। दीपक की मौत के बाद दिव्या की हालत देख परिजनों ने अंदर तो आंसू रोक लिए, लेकिन बाहर आकर एक-दूसरे से लिपट कर रोए। अस्पताल आए परिजनों ने बताया- मध्य प्रदेश के खरगौन के बड़वाह निवासी दीपक तंवर, छोटे भाई, पत्नी दिव्या और बच्चों के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने निकले थे। वहां से देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने के बाद इंदौर लौट रहे थे। इसी दौरान एक्सीडेंट हो गया। अब देखिए इमरजेंसी के बाहर का मंजर… इंदौर से दोस्तों का ग्रुप ऋषिकेश घूमकर लौट रहा था हादसे में जिंदा जलने से इंदौर के हीरा नगर निवासी भूमि गौर (20) की भी मौत हो गई। वह बीबीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी। कॉलेज फ्रेंड्स के साथ ऋषिकेश-हरिद्वार ट्रिप पर गई थी। हादसे में उसकी साथी ईशा सिंह और अन्य दोस्त तो सकुशल बच गए, लेकिन भूमि की मौत हो गई। पत्नी को ढूंढने 20 किमी वापस आया पति ग्वालियर के चंद्रप्रकाश गुप्ता की पत्नी निर्मला गुप्ता (62) की भी हादसे में जान चली गई। बस में सवार अन्य लोगों के साथ चंद्रप्रकाश को भी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। लेकिन वे एंबुलेंस में बैठकर पत्नी को ढूंढने फिर से 20 किमी दूर मौके पर पहुंच गए। यहां बस और ट्रेलर का ढांचा देख उनकी आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई। फिर उन्हें पुलिस की गाड़ी में हॉस्पिटल लेकर गए। चंद्रप्रकाश पत्नी के साथ ऋषिकेश से इंदौर लौट रहे थे। … दौसा बस अग्निकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान में बस-ट्रेलर भिड़े, 8 मौतें:DNA टेस्ट से पहचान होगी, आग में फंसे थे 40 पैसेंजर्स; दावा- डिक्की में सिगरेट बॉक्स भरे थे दौसा बस-अग्निकांड: ‘मेरी आंखों के सामने पत्नी जल गई साहब’:किसी ने मदद नहीं की; पैसेंजर बोलीं- मालूम नहीं पति कहां गिरे, लोग सीटों में फंसे थे बस में लोगों का मांस तक जल गया, हड्डियां बची:पैर पकड़कर पति को ढूंढने की गुहार लगाती रही पत्नी; देखिए दौसा बस अग्निकांड की तस्वीरें जहां बस-ट्रेलर भिड़े,वहां घुमावदार सड़क पर न साइनबोर्ड, न लाइट:कन्फ्यूज होकर अचानक ब्रेक लगा देते हैं ड्राइवर, एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 8 की मौत