बाड़मेर | राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ 43वां राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 19 व 20 दिसम्बर को आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में आयोजित होगा। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर संघ के प्रवक्ता नरेन्द्र कुमार जैन एवं उम्मेदाराम डऊकिया सम्मेलन संयोजक ने बताया कि शुभारंभ समारोह 19 को सुबह 10:30 बजे मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के के विश्नोई, अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, विधायक बाड़मेर प्रियंका चौधरी, विधायक चौहटन आदूराम मेघवाल, शिव विधायक रवीन्द्रसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रा.शि.बाड़मेर कृष्णसिंह राणीगांव, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बाड़मेर देवाराम चौधरी, सीबीईओ बाड़मेर रेखा यादव, सीबीईओ बाड़मेर ग्रामीण रमेश कुमार जैन, विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अनन्तराम विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष भाजपा बालाराम गोदारा आदि होंगे।
