नागौर में शादी से पहले मंदिर में धोक देकर लौट रहे परिवार की कार सामने से आ रही दूसरी कार से भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दादा-पोती की मौत हो गई और 9 घायल हो गए। हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में जायल थाना इलाके के तरनाऊ में दोपहर 2:30 बजे हुआ। SHO मुकेश कुमार ने बताया- हादसे में चुनाराम (67) और गर्विता (2) निवासी कोलिया की मौत हो गई। एक गाड़ी जायल की तरफ आ रही थी, इसमें नदीम पुत्र सराजुदीन, मोहिन पुत्र यासीन, इरफान पुत्र कासिम, इमरान पुत्र बाबूलाल, इमरान पुत्र असूल रजाक निवासी जायल सवार थे। दूसरी गाड़ी में हेमाराम (70), गोविन्द (20), प्रभुराम (37), पूनम (30), गर्विता (2) और चुनाराम (67) सवार थे। ये लोग बुटाटी के नजदीक झुंझाला गुसाईं जी मंदिर दर्शन करके लौट रहे थे। ओवरटेक करने के चक्कर कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। देखें मौके की तस्वीरें…
