आपके पास क्रेडिट कार्ड है, जिसका इस्तेमाल आप भी करते हैं और आपके दोस्त भी करते हैं. इसके बदले आपको मिलते हैं ढेर सारे रिवॉर्ड प्वाइंट्स और कैशबैक. दोस्त आपके ईमानदार हैं, जो क्रेडिट कार्ड के पैसे वो खर्च करते हैं, आपको UPI कर देते हैं ताकि आप समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल चुका सकें. सबकुछ कितना बढ़िया है ना. जी नहीं, सबकुछ बढ़िया नहीं है, अनजाने में आप इनकम टैक्स नोटिस को न्यौता दे रहे हैं.
