दैनिक भास्कर एप की ओर से करवाए गए सरपंच रेटिंग सर्वे के बाद उसका रिजल्ट जारी किया गया है। इस सर्वे के जरिए लोगों ने अपने गांव के सरपंच को उसके कामकाज के आधार पर रेटिंग दी। लोगों को सड़क, नाली, रोड लाइट, शौचालय और पानी जैसे पांच मुद्दों पर सवाल दिए गए थे। पूछा गया था कि इन सवालों पर वे अपने सरपंच को कितने (1 से 5 तक) नंबर देंगे। सर्वे में राजस्थान से आठ लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। पूरे प्रदेश में टॉप-5 में 121 सरपंचों को जगह मिली है। प्रदेश में पहली रैंक हनुमानगढ़ जिले की राजपुरा पंचायत समिति में रासलाना के सरपंच भीम सिंह को मिली है। उन्हें पांच में से पांच नंबर मिले। प्रदेश स्तर पर सबसे अधिक 56 लोगों को पांचवीं रैंक मिली है। दूसरी रैंक में 8 सरपंच
प्रदेश स्तर पर दूसरी रैंक में आठ सरपंचों को जगह मिली है। इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। इन सभी को 4.9 नंबर मिले। तीसरी रैंक में 20 सरपंच
राज्य में तीसरी रैंक में 20 सरपंच शामिल हुए हैं। इन सभी को 4.8 नंबर मिले। इनमें सबसे अधिक टोंक के तीन सरपंच शामिल हैं। चौथी रैंक में 36 सरपंचों के नाम
सरपंच सर्वे में राज्य स्तर पर चौथे स्थान पर 36 सरपंच रहे। इन सभी को 4.7 नंबर मिले हैं। पांचवी रैंक में 56 सरपंचों ने जगह बनाई
दैनिक भास्कर सरपंच सर्वे में राज्य स्तर पर पांचवीं रैंक में सबसे अधिक 56 सरपंचों के नाम हैं। पूरे राजस्थान के सरपंच का रिजल्ट, एक क्लिक में
दैनिक भास्कर एप में आप आसानी से अपने सरपंच का रिजल्ट भी देख सकेंगे। अगर आप पहले ही इस सर्वे में हिस्सा ले चुके हैं तो आपको अपनी पंचायत नहीं चुननी होगी। सीधे एक क्लिक पर अपनी पंचायत का परिणाम देखने को मिल जाएगा। अन्य पाठकों को एक बार अपना जिला और पंचायत को चुनना होगा। यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट। दूसरे गांव के सरपंचों की रेटिंग भी देखें
अपने गांव के सरपंच का रिजल्ट देखने के बाद आप राज्य के किसी भी अन्य गांव के सरपंच की रेटिंग भी देख सकते हैं। जिस स्क्रीन पर आप अपने सरपंच की रेटिंग देखेंगे, उसी स्क्रीन पर आपको अन्य पंचायतों के सरपंचों की रेटिंग देखने का विकल्प भी मिल जाएगा। आपको सिर्फ जिले, पंचायत समिति और उस ग्राम पंचायत का चयन करना है, जहां के सरपंच की रेटिंग देखना चाहते हैं। सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आपको वहां के सरपंचों को जनता द्वारा दिए गए नंबर देख सकते हैं।
दैनिक भास्कर एप पर अपने गांव के सरपंच का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। अपने जिले के टॉप-10 सरपंचों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें : अजमेर । अलवर । बालोतरा । बांसवाड़ा । बारां । बाड़मेर । ब्यावर । भरतपुर । भीलवाड़ा । बीकानेर । बूंदी । चित्तौड़गढ़ । चूरू । दौसा । डीग । धौलपुर । डीडवाना–कुचामन । डूंगरपुर । हनुमानगढ़ । जयपुर । जैसलमेर । जालोर । झालावाड़ । झुंझुनूं । जोधपुर । करौली । खैरथल–तिजारा । कोटा । कोटपूतली–बहरोड़ । नागौर । पाली । फलोदी । प्रतापगढ़ । राजसमंद । सवाई माधोपुर । सीकर । सिरोही । श्रीगंगानगर । सलूंबर । टोंक । उदयपुर ।
