दैनिक भास्कर की ओर से तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का सोमवार को जोधपुर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ में शानदार आगाज हुआ। गरबा ड्रेस में सजे-धजे शहरवासी बॉलीवुड और गुजराती गरबा गीतों की धुन पर जमकर थिरके। महोत्सव में कहीं दोस्तों की टोली गरबा करती नजर आई तो कहीं परिवार के सदस्यों ने एक साथ गरबा खेलकर उत्सव का आनंद लिया। रंग-बिरंगे परिधानों और गरबा की धुनों के बीच पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर निगम महापौर नमिता-विकास बुबकिया, बीसीएम ग्रुप के चेयरमैन मगराज जैन और विनोद ग्रुप ऑफ कम्पनी के चेयरमैन विनोद सिंघवी सहित अन्य अतिथियों ने मां अंबे की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। यह आयोजन 19 से 21 अक्टूबर तक चलेगा। इन संस्थानों और सहयोगियों का योगदान दैनिक भास्कर के इस गरबा महोत्सव में बीसीएम ग्रुप मुख्य प्रायोजक है, जबकि दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर है। दिविजा ग्रीन एनर्जी ग्रुप सह-प्रायोजक है। आयोजन में न्यू पाली प्रो सर्विस, एसएस रियल्टी ग्रुप, गणपति लाइट एंड साउंड, दिव्या ग्राफिक्स, जय अंबे रिसॉर्ट, मेड़तिया स्वीट होम, सरस डेयरी, रिंकी सिंह, विजय जोशी, देवड़ा हुंडई, पंकज ओझा और श्याम गरबा ग्रुप भी विशेष सहयोगी हैं।
