BRICS Gold Reserves: 233 साल पहले 2 अप्रैल 1792 को अमेरिकी डॉलर शुरू हुआ था, जो बीते कई दशकों से वैश्विक करेंसी बना हुआ है। इसके ग्लोबल करेंसी बनने की शुरुआत एक समझौते से हुई थी। दूसरा विश्वयुद्ध शुरू होने के बाद साल 1944 में ब्रेटन वुड्स डील हुई थी। इसमें 44 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। अमेरिका ने सभी देशों को इस बारे में मनाया कि वे सोने की बजाय डॉलर में कारोबार करें। ज्यादातर देशों ने अमेरिकी बैंकों में सोना जमा करके डॉलर लिया और डॉलर में कारोबार शुरू किया। उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि वे जब चाहें, तब डॉलर जमा कराकर सोना वापस ले सकते हैं।
