दिसंबर में सर्दी इस बार कम महसूस हो रही है। दिन का तापमान लगातार सामान्य से 3 से 4 डिग्री ऊपर बना है और पिछले हफ्ते गिरा रात का पारा भी तेजी से उठने लगा। मुख्य कारण है, इस पूरे महीने कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना, जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में पर्याप्त बर्फबारी नहीं हुई और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में नहीं पहुंचीं। राजधानी में पिछले दो हफ्तों में रात का तापमान सिर्फ दो बार 10 डिग्री से नीचे गया। मौसम पूरी तरह ड्राई है और वातावरण में नमी न होने से ठिठुरन बिल्कुल नहीं है। रात का पारा अब सामान्य के आसपास बना हुआ है। भास्कर एक्सपर्ट- ‘नवंबर के बाद मजबूत सिस्टम नहीं बना, इसलिए ठंड कम पड़ी’ मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा के अनुसार, दिसंबर में पड़ी कम सर्दी की मुख्य वजह यही है कि इस बार अब तक जितने भी पश्चिमी विक्षोभ बने, वे सभी कमजोर थे। पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से उत्तरी हवा कमजोर रहीं और मैदानी इलाकों में शीतलहर नहीं चली। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, पर 18 से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे बर्फबारी बढ़ेगी और महीने के आखिरी सप्ताह में पारा तेजी से लुढ़केगा। अगले 5 दिन का पूर्वानुमान
