भास्कर संवाददाता | पाली महिला सुरक्षा सहयोगी समिति व दिव्यांग सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को चिमनपुरा रोड स्थित दिव्यांग सेवा संस्थान में दोपहर 12 से 2 बजे तक विशेष दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। समिति संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप पंवार व दिव्यांग सेवा सस्थान संस्थापक झालाराम देवासी जोयला ने बताया कि आश्रम में 75 से अधिक दिव्यांगजन निवासरत है जिन्हें एक साथ चिकित्सालय ले जाना असंभव था। पाली के चिकित्सकों ने नई मिसाल पेश करते हुए स्वयं आश्रम आकर उनका उपचार किया। इसमें इएनटी विशेषज्ञ डॉ. गौरव कटारिया, फिजिशियन डॉ. भरत सेजू, सर्जन, डॉ. राजेश कुमार, दंत विशेषज्ञ डॉ. विजय बॉस, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नारायणी मेघवाल, पैथोलॉजिस्ट डॉ. सरिता परिहार, ब्लड बैंक प्रभारी अधिकारी डॉ. मांगीलाल चौधरी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विकास परिहार, डॉ. वीरेन्द्र चौधरी, डॉ.गर्विता, डॉ. कृष्णा देवासी ने सेवाएं दी। शिविर में एएनएमटीटी के प्रिंसिपल केसी सैनी, राजूदास वैष्णव, सिंदरू सरपंच नरेंद्र देवासी, जोराराम देवासी बिरामी, महिला सुरक्षा सहयोगी समिति सचिव अचला शर्मा, वीणा जांगिड़, कमला शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहै।
