भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 484.53 अंक या 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 83,952.19 पर और निफ्टी 124.55 अंक या 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 25,709.85 पर था। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स ने 84,099.53 और निफ्टी ने 25,781.50 का स्तर छुआ, जो कि 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर था।