दिवाली से पहले अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आंतकी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से चार हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए। पुलिस के मुताबिक ये ग्रेनेड ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे गए थे। वहीं आईएसआई से कनेक्शन का भी खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी आईएसआई से जुड़े विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे।