हनुमानगढ़. दिवाली पर इस बार शहर में खूब पटाखे बजेंगे। टाउन व जंक्शन में जिला प्रशासन की ओर से 490 दुकानों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। दोनों स्थानों पर लगने वाले पटाखा बाजारों में दुकानें लेने के लिए 753 लोगों ने आवेदन किया है। 17 अक्टूबर सुबह 11 बजे टाउन के पंचायत समिति कार्यालय परिसर में लॉटरी के जरिए दुकानों का आवंटन किया जाएगा। आगजनी से बचाव के लिए सभी दुकानदारों को लाइसेंस नियमों की पालना करनी होगी। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। पटाखा विक्रय को लेकर दुकानदारों ने स्टॉक कर लिया है। सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार ही दुकानें लगाने की स्वीकृति देने की बात अधिकारी कह रहे हैं। जानकारी के अनुसार पटाखा दुकानों को लेकर टाउन में 336, जंक्शन में 417, डबलीराठान में 19, पक्कासारणा में 24, धौलीपाल में 02, रोड़ावाली में 05 लोगों ने आवेदन किया है।