केरल में दस साल के बाद कांग्रेस सत्ता में लौटी है, लेकिन मुख्यमंत्री का फैसला करने में उसे पसीने छूट गए हैं. सीएम की रेस में कई नेताओं के नाम चल रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी के राइट हैंड माने जाने वाले केसी वेणुगोपाल के नाम पर मोहर लगती है तो दिल्ली से लेकर केरल तक के समीकरण साधे जा सकते हैं.