दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के दिन तरुण खटीक की हत्या के मामले में खटीक समाज ने जालोर में प्रदर्शन किया। घंटाघर पर प्रदर्शन करते हुए लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों को फांसी देने, मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने, मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग रखी। अखिल भारतीय खटीक समाज ने सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि होली के मौके पर असमाजिक तत्वों ने खटीक समाज के युवक की हत्या कर दी। इसका सम्पूर्ण हिन्दू और खटीक समाज विरोध करता है। प्रदर्शन में शामिल सभी दोषियों को फांसी दी जाए। साथ ही तरूण खटीक के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा भी दिलवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में मोतीलाल पहाड़िया, गुड्डू चावला, विष्णु चावला, सत्यनारायण नामा, रोहिताश्व कुमावत, लड्डू लाल किराड़, विजय चावला, राधेश्याम चावला, सीताराम चावला, पंकज पहाड़िया, सोनू परिड़वाल, कमलेश चावला, कैलाश चावला, राजेश मुनिया, सौरभ पहाड़िया, सचिन किराड, अन्नू तसेरा और कन्हैया लाल टेपण समेत अन्य शामिल रहे।