राजस्थान से निकल रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे एक बड़े हिस्से के खोदा जा सकता है। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस-प्रशासन 6 साल के बच्चे की बॉडी तलाश रहा है। आरोपियों की निशानदेही पर यहां सर्च किया जा रहा है। इसके लिए स्वीडन से मंगाई एक विशेष स्कैनिंग मशीन एक्सप्रेस-वे के करीब 15 फीट नीचे कंकाल जैसे कुछ अवशेष भी नजर आए हैं। हालांकि, इसकी सही जानकारी मशीन के डेटा की रिपोर्ट के बाद मिलेगी। मामला दौसा जिले के बांदीकुई में 6 साल पहले गायब हुए बच्चे प्रिंस बैरवा से जुड़ा है। आरोपियों का कहना है कि उन्होंने बच्चे की बॉडी उनबड़ा गांव के पास एक पीपल के पेड़ के नीचे दफनाई थी। अब यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस बन चुका है। अब तक 3 बार टीमें एक्सप्रेस-वे के साइड में 300 मीटर तक खुदाई कर सर्च कर चुकी हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली है। हाईटेक मशीन को एक्सप्रेस के 15 फीट नीचे क्या मिला? पिछले सात दिन से पुलिस और एनएचएआई की टीम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से सटे बांदीकुई थाना के उनबड़ा गांव में हैं। यहां खुदाई के लिए ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (GPR) मशीन मंगवाई गई। स्वीडन की इस मशीन को शुक्रवार को इस मशीन से हुई स्कैनिंग में दावा किया गया कि 10 फीट के एरिया में उन्हें दो ऐसे पॉइंट मिला है, जहां कंकाल जैसा कुछ है। हालांकि, ऑब्जेक्ट साफ नहीं है। पुलिस एक्सप्रेस-वे को खुदवा सकती है मशीन से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार ये ऑब्जेक्ट सतह से करीब 5 मीटर नीचे है। अधिकारियों को आशंका है कि जयपुर में मशीन के डेटा का एनालिसिस होगा। इसके बाद आधिकारिक तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। ऐसे में अब पुलिस एनएचएआई को एक्सप्रेस-वे की खुदाई के लिए परमिशन मांगने का प्रोसेस शुरू करेगी। यदि परमिशन मिल जाती है तो इन दो पॉइंट की 15 फीट की गहराई तक खुदाई करवा सकती है। अब पढ़िए- पूरा मामला करीब 6 साल पहले 16 अगस्त 2020 को आभानेरी के पास ऊनबड़ा गांव से अचानक गायब हुए प्रिंस की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने बांदीकुई थाने में दर्ज करवाई थी। लेकिन मासूम का पता नहीं चल सका। परिजनों ने बच्चे की तलाश तेज कराने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के निर्देशों के बाद पुलिस जांच जारी रही। केस फाइल की दोबारा समीक्षा के दौरान एसपी सागर राणा को कुछ संदिग्ध पहलू नजर आए। इसके बाद जांच महिला सेल के एएसपी योगेन्द्र सिंह फौजदार को सौंपी गई। शक के आधार पर पकड़ा तो खुला राज पुलिस ने शक के आधार पर मासूम के घर के पास रहने वाले एक युवक से पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ में युवक ने रंजिश के चलते बच्चे की हत्या कर शव दफनाने की बात कबूल कर ली। जांच में सामने आया कि कथित साजिश में उसकी बहन भी शामिल थी। दोनों से अलग-अलग पूछताछ के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वारदात के बाद भी पीड़ित परिवार के साथ अपनापन दिखाते रहे। हालांकि फिलहाल दोनों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। अब पुलिस के पास बॉडी ढूंढने के लिए क्या विकल्प? एक्सप्रेस-वे के आस-पास आरोपियों की निशानदेही पर खुदाई शुरू की थी। जब आरोपी ने शव को दफनाया था, वहां एक्सप्रेस-वे बन रहा था। ऐसे में एक्सप्रेस-वे के बन जाने के बाद कंकाल मिलना मुश्किल हो रहा है। अब पुलिस के पास दो तरीके है- पहली ड्रोन वीडियो और दूसरा मशीन की रिपोर्ट। ड्रोन वीडियो: पुलिस ने एनएचएआई की मदद से साल 2020 का एक ड्रोन वीडियो मंगवाया है। ये ड्रोन वीडियो तब का है, जब ये एक्सप्रेस-वे बन रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को ये ड्रोन वीडियो आरोपियों को दिखाए जाएंगे। ताकि वे ये पता लगा सके कि एक्सप्रेस-वे के किस हिस्से में शव को दफनाया गया था। मशीन की रिपोर्ट: स्वीडन निर्मित ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (GPR) मशीन से करीब 10 फीट के एरिया को स्कैन किया गया। ये मशीन जमीन के 5 मीटर यानी 15 फीट के अंदर तक इलेक्ट्रा मेग्नेटिक वेव यानी विद्युत-चुंबकीय तरंगों की मदद से जमीन में दबे किसी भी वस्तु को स्कैन करती है। इस मशीन को ऑपरेट कर रहे अजीत सिंह ने बताया कि स्कैनिंग के दौरान उन्हें दो जगहों पर कंकाल जैसा नजर आया। इसे इमेज में डेवलप करने के लिए इसकी रिपोर्ट जयपुर भेजी जाएगी, जो स्कैन में मिले दो संदिग्ध चीजों को एनालिसि करेगी। इसके बाद ये रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाएगी। एसपी बोले- जीपीआर से इमेज मिल रही एसपी सागर राणा का कहना है- जीपीआर से मिले इमेज ऐसे हैं, जिनसे कंकाल की पहचान संभव हो सकती है। फिलहाल पुलिस का मुख्य लक्ष्य बच्चे के अवशेष बरामद कर साक्ष्यों को पुख्ता करना है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भी पत्र लिखा गया है, जिसमें हाईवे पर खुदाई की अनुमति मांगी गई है। …. बच्चे की डेडबॉडी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… 6 साल पहले बच्चा लापता, पड़ोसी ने कबूला मारकर गाड़ा:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के किनारे 300 मीटर तक खुदाई करवाई, नहीं मिला कंकाल दौसा में 6 साल पहले घर से लापता 4 साल के बच्चे की हत्या कर शव दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के किनारे गाड़ दिया। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने पड़ोसी युवक को डिटेन कर पूछताछ की। पूरी खबर पढ़िए…
