दिल्ली ब्लास्ट मामले में आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह एक नेशनल मुद्दा है। इस मामले की अच्छे से जांच होनी चाहिए। पंजाब सरकार और पुलिस भी केंद्रीय एजेंसियों का पूरा साथ देने के लिए तैयार है। केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर विशेष रणनीति बनानी चाहिए ताकि आगे से ऐसा कोई धमाका न हो। भारत सरकार और एजेंसियों से उन्होंने अपील की है कि इस मामले में हर पहलू से इसकी जांच होनी चाहिए। आतंकवाद का दौर काफी समय से चल रहा पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर के बारे में बात करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि आतंकवाद का दौर काफी समय से चल रहा है। हमारी सरकार की यह कोशिश है कि इसे जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। कोई भी पंजाब में गैंगस्टर वाद फैलाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पाकिस्तान पर साधा निशाना पाकिस्तान में मिलिट्री को पावर देने पर उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए यह एक बड़ी चिंता है परंतु यदि पाकिस्तान की आर्मी अगर देश के खिलाफ कुछ नापाक हरकतें करने की कोशिश करेगी तो उसको जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा पंजाब में हर प्रकार के लोगों को सुरक्षित करने के आम आदमी पार्टी की सरकार तैयार है।
