बालोतरा | कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर, एग्जीक्यूटिव) और हेड कांस्टेबल भर्तियों की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षा 16 दिसंबर से 22 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो चरणों होगी। पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और दूसरा फिजिकल टेस्ट (पीई व एमटी) होता है।