भास्कर न्यूज | बालोतरा बालोतरा में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण जहां बारिश हुई है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर व जालोर में बादल छाए हुए है। पिछले दो दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को बालोतरा का अधिकतम पारा 30.4 और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मौसम फिर से शुष्क होने की संभावना है। बादलों के हटने के बाद एक बार फिर पारा लुढ़क सकता है, जिससे पश्चिमी राजस्थान में सर्दी का जोर बढ़ने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद ठंडी उत्तरी हवाएं चलने लगेंगी, जो तापमान को नीचे आएगा और शीतलहर की स्थिति भी बन सकती है। 2 दिसंबर से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा और इसके बाद कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा। तारीख 30 नवंबर 29 नवंबर 28 नवंबर 27 नवंबर 27 नवंबर अधिकतम 30.4 29.0 29.9 30.1 29.4 न्यूनतम 16.4 15.8 15.5 14.8 14.9
