माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। परिणामों के अनुसार कोटा प्रदेश के 41 जिलों में 39वें नंबर पर रहा। कोटा जिले का रिजल्ट 89.25% रहा है। जबकि हाड़ौती संभाग के चार जिलों में कोटा सबसे अंतिम पायदान पर रहा। हालांकि कोटा का रिजल्ट पिछले सालों के मुकाबले इस बार बेहतर रहा। साल 2025 में कोटा का रिजल्ट 87.89% रहा था, जो इस बार 1.35% बढ़कर 89.25% रहा। वहीं परिणामों में बेटियों ने एक बार फिर परचम जारी किया है। कोटा में इस साल परीक्षा में कुल छात्र 13323 और 12068 छात्राएं रजिस्टर्ड थे। कुल 25391 रजिस्टर्ड थे। इनमें से 13118 छात्र और 11924 छात्राएं थे। वहीं कुल 25042 स्टूडेंटस ने परीक्षा दी। इनमें 11436 छात्र सफल रहे। इनका प्रतिशत 87.18 रहा। वहीं 10915 छात्राएं पास हुई, जिनका प्रतिशत 91.54 रहा। परिणामों के अनुसार सैकंड डिवीजन छात्रों की संख्या इस बार ज्यादा रही। कोटा में छात्रों में फर्स्ट डिवीजन 4526, सैकंड डिवीजन 5079 और 1831 छात्र थर्ड डिवीजन पास हुए हैं। वहीं छात्राओं मे 5503 फर्स्ट, 4445 सैकंड और 967 थर्ड डिवीजन से पास हुईं है। छात्राओं में फर्स्ट डिवीजन वाली स्टूडेंट ज्यादा है जबकि सैकंड डिवीजन में छात्रों की सख्या ज्यादा है। वहीं खैराबाद ब्लॉक की सरकारी स्कूलों का परिणाम 90.40 प्रतिशत रहा। यहां 2114 स्टूडेंटस ने परीक्षा दी थी। जिसमें 712 फर्स्ट,956 सैकंड और 247 स्टूडेंट थर्ड डिवीजन पास हुए है। 138 स्टूडेंटस के सप्लीमेंट्री आई है। इधर एक सेंटर पर पांच बच्चों में चार सैकंड डिवीजन
वहीं कोटा के जे मार्शल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के पांच बच्चो का सेंटर भीममंडी के महात्मा गांधी स्कूल में आया था। सभी पांच बच्चे परीक्षा में उपस्थित रहे और परीक्षा दी। जारी रिजल्ट के अनुसार पांचों बच्चे पास भी हो गए, लेकिन इन पांच में एक ही बच्चा फर्स्ट डिवीजन पास हुआ है। बाकि चारों सैकंड डिवीजन पास हुए है। इसी तरह बंधा के सरकारी स्कूल के 22 बच्चों का सेंटर जामुनिया के सरकारी स्कूल में आया। यहां 22 में 17 स्टूडेंट पास हुए। इनमें चार स्टूडेंटस के फर्स्ट डिवीजन,तीन स्टूडेंट सैकंड डिवीजन और 9 स्टूडेंट थर्ड डिवीजन पास हुए। पांच स्टूडेंटस फैल हो गए।