भीलवाड़ा। करेड़ा उपखंड क्षेत्र के बागजणा गांव के तालाब में मां-बेटे व चचेरे भाई की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बागजणा निवासी लक्ष्मी देवी (38) पत्नी चांदू नाथ योगी अपने पुत्र प्रवीण नाथ (12) एवं सुनील नाथ पुत्र लेहरु नाथ योगी (12) के साथ बागजणा गांव के धर्म तालाब में कपड़े धोने व नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों चचेरे भाई प्रवीण योगी व सुनील योगी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, यह देख मां लक्ष्मी देवी उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद गई और डूब रहे बच्चों को बचाने के लिए वह भी गहरे पानी में चली गई।
