बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में ब्लड बैंक में थेलेसीमिया पीड़ित बच्चों के तत्काल खून की आवश्यकता पर शहर निवासी तपन मेघावत व उनकी पत्नी स्वाति मेघावत ने रक्तदान किया। शनिवार को तपन मेघावत का जन्मदिन भी था। तपन वर्तमान में भाजपा जिला प्रवक्ता हैं। मेघावत ने बताया कि शनिवार को जन्मदिन भी था और दो थेलेसीमिया बच्चों को रक्त की जरूरत होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पत्नी स्वाति मेघावत के साथ पहुंच कर रक्तदान किया। जन्मदिन पर थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान कर बहुत खुशी महसूस हुई। 39वीं बार किया रक्तदान तपन मेघावत ने बताया कि वह अब तक अपने जीवन में 39 बार रक्तदान कर चुके हैं। उनकी पत्नी स्वाति ने जीवन में तीसरी बार रक्तदान किया। रक्तदान कर उन्होंने संदेश दिया की जीवन में खून देकर किसी का जीवन बचा सकते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि रक्तदान करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस इंटरनेशनल सोसाइटी के जिला ब्लड प्रभारी राहुल सराफ, ब्लड बैंक से राजेन्द्र सैनी, विक्रम सिसोदिया, दीपक आचार्य सहित अन्य उपस्थित रहे।