जोधपुर से थाईलैंड घूमने गए दो दोस्तों की होटल के स्विमिंग पूल में मौत हो गई थी। दोनों दोस्तों के शव गुरुवार को जोधपुर लाए गए। शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। दोनों दोस्त पत्नी और बच्चों के साथ गए थे। हादसे का शिकार हुए अनिल कटारिया का रातानाडा क्षेत्र में जीमण रेस्टोरेंट था। वहीं हरीश देवानी की रातानाडा में ग्लास पेंटिंग की वर्कशॉप थी। रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया- एक मृतक का अंतिम संस्कार रातानाडा इलाके में किया गया है। वहीं दूसरे मृतक का शहर के अन्य इलाके में अंतिम संस्कार किया गया। शव लेने परिजन गए थे थाईलैंड
दोनों दोस्त पत्नी और बच्चों के साथ थाईलैंड घूमने गए थे। दोनों कैसे डूबे? इस बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि वे नहाने के लिए पूल में उतरे थे। इनमें से एक डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने के प्रयास में डूब गया। दोनों कारोबारी थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद जोधपुर से हरीश का बड़ा बेटा और अनिल के रिश्तेदार शव लेने के लिए थाईलैंड गए थे। परिवार ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। अनिल अपने साथ परिवार को भी ले गया था घूमने
घटना एक दिसंबर की है। दोनों दोस्त चार-पांच दिन पहले थाईलैंड गए थे। अनिल पत्नी के साथ डेढ़ साल के बेटे को भी ले गया था। बताया जा रहा है कि एक दिसंबर की शाम हरीश और अनिल अपने रूम से होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के लिए निकले थे। करीब डेढ़ घंटे तक दोनों वापस नहीं लौटे। इस पर दोनों की पत्नियां उन्हें ढूंढने के लिए निकली। वे स्विमिंग पूल में नहीं मिले तो आसपास ढूंढा। जब कुछ पता नहीं चला तो होटल स्टाफ को जानकारी दी गई। तब फिर सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। तब दोनों स्विमिंग पूल में डूबते नजर आए। इसके बाद दोनों के शव बाहर निकलवाए गए। यह खबर भी पढे़ं.. थाईलैंड घूमने गए 2 बिजनेसमैन दोस्तों की मौत:होटल के स्विमिंग पूल में मिली दोनों की बॉडी, आज जोधपुर आएगा शव
