जयपुर। त्योहारी सीजन में दुग्ध उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। जयपुर डेयरी ने सरस घी, बटर और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटा दिए हैं। इसकी जीएसटी दरों में कमी बताई जा रही है। ऐसे में सबसे बड़ी राहत घी के दाम में मिलेगी। एक लीटर सरस घी 37 रुपए व 15 किलोग्राम का टिन पैक 600 रुपए तक सस्ता हो जाएगा। इसके अलावा आइसक्रीम में दरें भी प्रति पैक 1 से लेकर 99 रुपए प्रति पैक तक, पनीर 18 रुपए और 500 ग्राम बटर 18 रुपए तक सस्ता हो जाएगा। डेयरी प्रबंधन के अनुसार नई दरें सोमवार से लागू हो जाएगी।
