दुनिया के 25 सबसे अमीर परिवार पिछले एक साल में और ज्यादा अमीर हो गए हैं. उनकी कुल दौलत में करीब 358.7 बिलिन डॉलर का इजाफा हुआ है और अब कुल मिलाकर उनके पास करीब 2.9 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति है. शेयर बाजार में आई तेजी और सोने-चांदी और पेट फूड्स की बढ़ती कीमतों और मांग से उन्हें बड़ा फायदा मिला है. साथ ही, कई दशकों का अनुभव और उनका दबदबा भी इन परिवारों की दौलत को बढ़ाने में एक बड़ा कारण रहा है.
