हनुमानगढ़ में तेज रफ्तार में कार ने महिला को कुचल दिया। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कार तेज स्पीड में गली में घुसी तो लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। महिला ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन कार उसने कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। हादसा हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में हुआ। पहले देखिए पूरे घटनाक्रम की 3 तस्वीरें… सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी की तलाश
एएसपी अरविंद बिश्नोई ने बताया- मृतका की पहचान रेखा (40) पत्नी वीरेंद्र कुमार निवासी सिकलीगर मोहल्ला, हनुमानगढ़ टाउन के रूप में हुई है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। फिलहाल गाड़ी में सवार लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही गाड़ी के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। आरोपी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। पड़ोस में था शादी का कार्यक्रम
मृतका के पति वीरेंद्र कुमार ने टाउन थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया- सोमवार को भटनेर किले के पास उनके पड़ोस में एक घर में शादी थी। इसके चलते गली में काफी भीड़ थी। रात करीब 10 बजे शहर की तरफ से तेज रफ्तार में एक ब्रेजा कार आई। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मेरी पत्नी रेखा भी घर से थोड़ी दूरी पर गली में खड़ी थी। रेखा ने कार अपनी तरफ आते देखी तो भागने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि रेखा को कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने रेखा को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अरविंद बिश्नोई, सीआई अशोक बिश्नोई सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रोड एक्सीडेंट की ये खबर भी पढ़िए… 77 की स्पीड में दौड़ाई थी बाइक,2 दोस्तों की मौत:टनल में टेम्पो से टकराकर डंपर के नीचे आए; सड़क पर लाश के टुकड़े बिखरे जयपुर में 23 नवंबर को ट्रांसपोर्ट नगर टनल में ऑटो रिक्शा से टकराकर बाइक सवार डंपर के नीचे आ गए थे। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़िए

You missed