लुधियाना | जमालपुर क्षेत्र में श्री श्याम मित्र मंडल की तरफ से आगामी 24 जनवरी को तीसरे श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में भजन गायक कन्हैया मित्तल मुख्य रूप से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। आयोजक अमित गर्ग ने बताया कि इस वर्ष बाबा का दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। जहां श्रद्धालुओं पर इत्र की वर्षा की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत पहला निमंत्रण बाबा श्याम को अर्पित करने के बाद जीके ग्रुप के एमडी गुलशन कुमार को आमंत्रित किया गया है। समिति के सदस्यों ने शहरवासियों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।