रेलवे प्रशासन ने शेखावाटी के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रसिद्ध तीर्थस्थल तिरुपति के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन को दिसंबर महीने तक बढ़ा दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के PRO कैप्टन शशि किरण ने बताया कि तिरुपति-हिसार-तिरुपति साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। ये ट्रेन दिसंबर महीने तक हर रविवार को हिसार से तिरुपति और हर बुधवार को तिरुपति से हिसार के लिए रवाना होगी। ट्रेन नंबर 07717/07718, तिरुपति-हिसार-तिरुपति वीकली स्पेशल ट्रेन तिरुपति से हिसार 3 दिसंबर से 24 दिसंबर तक (4 ट्रिप) और हिसार से तिरुपति 7 दिसंबर से 28 दिसंबर तक (4 ट्रिप) चलेगी। इस ट्रेन के कोच संख्या में भी बदलाव होगा। दिसंबर महीने के पहले 2 ट्रिप में तिरुपति से 3 दिसंबर और 10 दिसंबर को हिसार से 7 दिसंबर व 14 दिसंबर को 12 थर्ड एसी, 8 सैकेंड स्लीपर, 2 पॉवरकार सहित कुल 22 कोच होंगे। इसी प्रकार तिरुपति से 17 दिसंबर व 24 दिसंबर तथा हिसार से 21 दिसंबर व 28 दिसंबर को 12 थर्ड एसी, 4 सैकेंड स्लीपर, 2 पॉवरकार सहित कुल 18 कोच होंगे।
