US China Taiwan tension impact on markets: भारत का शेयर बाजार धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। अगले साल के लिए मार्केट का आउटकुल पॉजिटिव बना हुआ है। एक्स्पर्ट्स का मानना है कि 2026 बाजार के लिए अच्छा रह सकता है। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामने आई एक खबर ने कुछ शंकाएं भी उत्पन्न की हैं। अमेरिका और चीन एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं, वजह है – ताइवान। यूएस ने ताइवान को 11 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री को मंजूरी दी है, जिससे चीन आगबबूला हो गया है। ऐसे में दो महाशक्तियों के बीच टकराव बढ़ने के आसार हैं और यह भारतीय बाजार के लिए अच्छा नहीं है।
