Copper Price Record: कॉपर की कीमतें पहली बार 12,000 डॉलर प्रति टन के पार पहुंच गई हैं। लंदन मेटल एक्सचेंज पर कॉपर का भाव 12,076 डॉलर के आसपास बना हुआ है, जबकि एक सत्र में यह 12,159 डॉलर के ऑल-टाइम हाई तक गया था। साल 2025 की शुरुआत से अब तक कॉपर की कीमतों में 35% से ज्यादा की तेजी आ चुकी है, जो 2009 के बाद सबसे ज्यादा सालाना बढ़त मानी जा रही है।
