जालंधर के शास्त्री नगर जेपी नगर बस्ती गुज्जा के रहने वाले मनोहर लाल ने पंजाब के फाइनांस कमिश्नर को पत्र देकर मांग की है कि सारे पंजाब का शहरी रिकार्ड कंप्यूट्राईज्ड किया जाए, ताकि किसी की जमीन पर लैंड माफिया कब्जा न कर सके। सारे जमीनी रिकार्ड नया या पुराने को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कर्ड के साथ जोड़ा जाएं। तहसील-2 अमृतसर को कंप्यूटराईज्ड पहल के आधार पर करवाया जाए। उन्हें फाइनांस कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि इस पर काम चल रहा है और आने वाले समय में पूरे पंजाब का रिकार्ड कंप्यूट्राइज्ड हो जाएगा। मनोहर लाल सहगल ने बताया कि उसका एक प्लाट तुंग बाला सब अर्बन तहसील अमृतसर 2 में खरीदा था। उस प्लाट को कंप्यूट्राइज्ड करने के लिए उन्होंने लिखित में कई पत्र लिखे, लेकिन अभी तक उनके सब अर्बन को ही कंप्यूट्राइज्ड नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में बहुत सी खाली जमीन पड़ी हुई है और यह किसी न किसी के नाम पर है। अगर इसे आधार कार्ड के साथ जोड़ दिया जाए तो सरकार को आमदन के साथ-साथ अन्य जरूरी जानकारी मिलेगी।
