उदयपुर में घर के पास टॉयलेट करने पर तलवार से गर्दन काटकर पड़ोसी हिस्ट्रीशीटर देवीलाल उर्फ राजा बाबू की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश खटीक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने वणी के जंगलों में घेराबंदी करके दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया। इसमें आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है। दरअसल, घटना गोगुंदा थाना इलाके के खटीक मोहल्ला में बुधवार रात करीब 10 बजे की है। घर के ठीक बाहर बनी नाली में टॉयलेट करने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। झगड़े के दौरान गुस्साए आरोपी ओमप्रकाश खटीक ने अचानक धारदार तलवार निकाली और देवीलाल की गर्दन पर सीधा वार कर दिया। देवीलाल की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। मौके से सबूत जुटाए गए वारदात की सूचना मिलते ही गोगुन्दा थानाधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घटना स्थल को सील कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने वारदात की जगह से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए। आरोपी को जंगल में घेरकर पकड़ा वारदात के बाद मृतक के भाई डालचंद खटीक की रिपोर्ट के आधार पर गोगुन्दा थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया। थानाधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में आरोपी की धरपकड़ के लिए तुरंत अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस की टीमों ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। वणी के जंगलों से आरोपी ओमप्रकाश खटीक को घेरकर पकड़ लिया। हथियार की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस पूछताछ में आरोपी ने विवाद के दौरान गुस्से में आकर तलवार से हमला करने की बात मान ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की आगे की जांच कर रही है और घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। इधर, गोगुन्दा पुलिस ने अस्पताल में गमगीन माहौल के बीच मृतक देवीलाल के शव का पोस्टमार्टम करवाया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ये भी पढ़ें… घर के पास टॉयलेट-करने पर तलवार से पड़ोसी की गर्दन-काटी:एक ही वार में हुए दो टुकड़े; बचाने आई मां और भाई देखते रह गए उदयपुर में घर के पास टॉयलेट करने पर तलवार से गर्दन काटकर पड़ोसी की हत्या कर दी। तलवार के वार से गर्दन धड़ से अलग हो गई। व्यक्ति के दो टुकड़े हो गए। इस दौरान मां और भाई बीच-बचाव करने आए, लेकिन वे उसे बचा नहीं सके। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)