अकाली दल वारिस पंजाब ने तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में भाई मनदीप सिंह खालसा के समर्थन में एक रोड शो आयोजित किया। यह काफिला 20 से अधिक गांवों से होकर गुजरा, जहां भाई मनदीप सिंह खालसा के पक्ष में भारी उत्साह और समर्थन देखने को मिला। इस अवसर पर बापू तरसेम सिंह ने कहा कि पंजाब के लोग अब समझ चुके हैं कि ‘लुटेरी सरकारों’ और ‘पंथकियों’ ने सिख कौम को केवल नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने अब वास्तविक पंथक सोच रखने वालों को ही आगे लाने का मन बना लिया है। बापू तरसेम सिंह के अनुसार, अकाली दल वारिस पंजाब ही पंजाब की एकमात्र ऐसी शक्ति है, जो वास्तव में सभी के भले के लिए खड़ी है। रोड शो के दौरान लोगों के उत्साह ने तरनतारन हलके में ‘पंथिक एकता’ के आंदोलन की शुरुआत का संकेत दिया। रोड शो में ये नेता हुए शामिल इस रोड शो में मुख्य नेताओं में भाई हरदीप सिंह (भाई संदीप सिंह सनी के भाई), लक्खा सिंह सिधाना, नवदीप सिंह जलबेरा (वाटर कैनन वाले), अकाली दल वारिस पंजाब के वरिष्ठ नेता भाई हरभजन सिंह तूर, बापू हरजिंदर सिंह बाजेके (प्रधानमंत्री बाजेके के पिता), भाई अमरजीत सिंह वांचिरी, भाई शमशेर सिंह तला, भाई दया सिंह, भाई बलदेव सिंह बिट्टा, भाई परगट सिंह मियांविंड, भाई जसविंदर सिंह द्रौली, भाई कुलबीर सिंह गंडीविंड, सांसद सरबजीत सिंह खालसा के पी.ए. भाई दलेर सिंह डोड, भाई अजयपाल सिंह ढिल्लों, भाई करणवीर सिंह, भाई नथविंदर सिंह मजीठा, भाई निरवैर सिंह खालसा, भाई जरमनजीत सिंह सरां, अमरजीत सिंह सोनू पंडोरी, रणजीत सिंह राणा, हरजीत सिंह अलौवाल, भाई परमजीत सिंह, भाई सुखचैन सिंह जल्लुपुर, भाई सुखबीर सिंह चीमा और भाई महिंदरपाल सिंह तुंग सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
