पंजाब के तरनतारन में विधान सभा उपचुनाव से पहले अकाली नेताओं की गिरफ़्तारी को लेकर पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने तरनतारन में चुनाव पर्यवेक्षकों से इसकी शिकायत की और अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग करते हुए नेताओं के घरों पर छापे मारने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई अधिकारी लंबे समय से तरनतारन में ही तैनात हैं। उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए एसएसपी और दो अन्य अधिकारियों के तत्काल तबादले की मांग की है। साथ ही, उन्होंने इन अधिकारियों के आचरण की निष्पक्ष जांच की मांग भी की है। शिकायत में क्या कहा गया
