राजस्थान में 187 RAS अफसरों के तबादले हुए 20 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अब भी कई अफसरों ने नई जगह जॉइन नहीं किया है। कई आरएएस अफसर अब भी पुरानी जगहों पर जमे हुए हैं। कार्मिक विभाग ने तबादले वाले RAS अफसरों को आज ही रिलीव कर नई जगह पर जॉइन करने के आदेश दिए हैं। उधर RAS अफसरों के नए सिरे से तबादले करने की भी तैयारी है। कार्मिक विभाग से जारी आदेशों के अनुसार, 13 मई को जिन आरएएस अफसरों के तबादले हुए उनमें से कई रिलीव नहीं हुए हैं। वहीं कई अफसरों ने रिलीव होने के बाद भी नई जगह काम नहीं संभाला है। कार्मिक विभाग ने ऐसे सभी अफसरों को आज ही रिलीव होकर तत्काल नई जगह जॉइन कर रिपोर्ट करने को कहा है। अफसरों को कार्मिक विभाग से फोन किए गए तबादले वाले आरएएस अफसरों को रिलीव होकर नई जगह जॉइन करने के लिए कार्मिक विभाग से फोन किए गए हैं। हालांकि, कुछ अफसरों के तबादलों में संशोधन की भी तैयारी है। आरएएस अफसरों के तबादलों की संभावना, कुछ के तबादले निरस्त होंगे आरएएस अफसरों के तबादलों की जल्द एक और लिस्ट आने की संभावना है। पहले जिन अफसरों के तबादले हुए थे, उनमें से दर्जन भर के तबादले निरस्त होने के आसार हैं। मई में विभागों के अलावा फील्ड में अफसर बदले गए थे, इनमें एसडीएम शामिल थे। जनगणना के कारण अभी एसडीएम के तबादलों के कम आसार हैं, लेकिन बाकी पदों पर तबादले हो सकते हैं। —- ट्रासफर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जनगणना के बीच 187 RAS के ट्रांसफर:10 प्रमोटी को SDM पद पर पोस्टिंग; विनीता सिंह को बीज निगम का एमडी बनाया राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 187 RAS अफसरों के तबादले किए हैं। कई विभागों में निदेशक से लेकर कई पदों पर अफसर बदले गए हैं। जिलों में एडीएम, एसडीएम बदले गए हैं। इस फेरबदल में सत्ताधारी विधायकों की सिफारिश को तवज्जो दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
