बुहाना थाना पुलिस ने ग्राम ढाकामाण्डी में एक बंद मकान के ताले तोड़कर की गई नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। थानाधिकारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना पर लगातार पीछा करते हुए इन बदमाशों को हरियाणा सीमा में प्रवेश करने से ठीक पहले भालोठ की रोही से दबोच लिया। पुलिस अश्विनी (19) पुत्र विरेन्द्र कुमार, निवासी गोपालपुरा, बब्लू उर्फ नवीन (23) पुत्र शुभराम, निवासी नरात तथा सचिन उर्फ सुमित (23) पुत्र विनोद कुमार, निवासी कुहाडवास को गिरफ्तार किया है। रेकी के बाद सूने मकानों को बनाते थे निशाना पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी नशीली जरूरतों को पूरा करने के लिए इन्होंने एक संगठित गिरोह बना रखा था। ये बदमाश दिन में सूने मकानों की रेकी करते थे और रात के अंधेरे में ताले तोड़कर कीमती सामान व नकदी पार कर देते थे। इन वारदातों को करना स्वीकारा पुलिस की कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने क्षेत्र में चोरी की कई अन्य वारदातें करना भी स्वीकार किया है। ढाकामाण्डी: 24-25 फरवरी की रात बंद मकान में नकबजनी। बुहाना कस्बा: 11-12 फरवरी को दरवाजा मोहल्ला और 1 जनवरी को खेमका मंदिर के पास चोरी। सिंघाना क्षेत्र: 4-5 मार्च की रात मौजा कलाखरी में चोरी की वारदात। अब तक की बरामदगी मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी विमल शर्मा की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया माल बरामद कर लिया है। पुलिस ने एक जोड़ी चांदी की पायजेब 3 चांदी के सिक्के, 5200 रुपये नकद बरामद किया है। थानाधिकारी बिमला बुडानिया ने बताया कि शेष तीन आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे जिले की अन्य कई बड़ी चोरियों का खुलासा हो सकता है और भारी मात्रा में ‘माल मशरूका’ बरामद किया जा सकता है।

You missed