कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बिहार चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया में गमछा हिलाने पर कहा- हिल नहीं रहा है, दम नहीं है मोदी जी के गमछा हिलाने में, गमछा तो मैं हिलाता हूं। गमछा हिलाने से राजस्थान लोकसभा चुनाव में टक-टक 11 सीटें आई थी। मोदी जी का अब गमछा कमजोर पड़ गया है। वे विदेशों में घूम कर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। डोटासरा ने कहा- अंता सीट पर निर्दलीय नरेश मीणा से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं है। नरेश मीणा तो चाहता है कि मुझे पहले MLA बना दो फिर तुम राज करो। डोटासरा रविवार शाम को अंता जाते हुए टोंक के पक्का बंधा रुके यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। भास्कर में डोटासरा ने मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी को लेकर उठ रहे विरोध को लेकर सवाल पूछा तो डोटासरा ने जवाब नहीं दिया। जवाब में उन्होंने नाश्ते के लिए टेबल पर रखे काजू हाथ में लेकर पत्रकारों की ओर कर दिए। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर दी। कहा- नरेश मन में आए जो बोल रहा है डोटासरा ने नरेश मीणा के मोरिया बुलाने के बयान पर कहा- मोरिया तो मैं बुलाऊंगा, कांग्रेस जीतेगी, नरेश मीणा अपने मन में आए जो बोल रहा है। अशोक चांदना के लिए क्या बोल रहा है भाया के लिए क्या बोल रहा है। वह नरेश मीणा का अपना विवेक है। उसमें हम क्या कर सकते हैं। जनता सब देख रही है। चुनाव हो जाएगा, चुनाव का परिणाम भी आ जाएगा, सब सामने आ जाएगा। नीरजा मोदी मामले में जांच होनी चाहिए डोटासरा ने नीरजा मोदी स्कूल में हुए हादसे पर कहा- यह घटना कैसे हुई, ऐसा संस्थान जहां पर दो-ढाई लाख रुपए फीस देकर बच्चों का दाखिला किया जाता है। इतने रेपुटेड संस्थान में घटना आश्चर्यजनक है। प्रदेश की एक बेटी का इस तरह जाना, इससे बड़ा दुख नहीं हो सकता है। इस मामले की विस्तार से जांच होनी चाहिए जांच में जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जैसलमेर बस हादसे के बाद सरकार गाइडलाइन जारी नहीं कर रही है। किसी एक इंस्पेक्टर या अधिकारी कार्मिक को निलंबित करने से कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने निकाय चुनाव नहीं कराने पर भी सरकार पर हमला बोला। साथ ही कहा कि शिक्षा मंत्री कुछ भी बोल रहे हैं, सीबीएसई स्कूल इनके अंडर नहीं आती तो ये एक ड्रेस कैसे करवाएंगे। ‘मोदीजी विदेश घूमने में व्यस्त’ डोटासरा ने कहा- मोदी जी विदेश घूमने में व्यस्त हैं। प्रदेश में पर्ची के माध्यम से एक ऐसे व्यक्ति को बिठा दिया जो उनसे मिलने में ही डरते हैं। उनको चैलेंज ही नहीं कर सकते हैं। प्रदेश का मुख्यमंत्री यदि प्रधानमंत्री से मिलने में ही डरे तो वह प्रधानमंत्री से प्रदेश के लिए क्या ला सकते हैं। यह आप जानते हैं।
