डॉ. शंकरलाल बामनिया फिर से उदयपुर सीएमएचओ बन गए हैं। ऐसे में उदयपुर में वापस एक कुर्सी पर दो सीएमएचओ हो गए हैं। दरअसल मंगलवार को हाईकोर्ट ने उनके सस्पेंशन पर रोक लगा दी। ऐसे में उन्होंने कार्यभार ज्वाइन कर लिया। ज्वाइनिंग के दौरान उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इसी कुर्सी पर वर्तमान में डॉ. अशोक आदित्य बतौर सीएमएचओ कार्यरत हैं। ऐसे में वापस दोनों के बीच कुर्सी की खींचतान शुरू हो गई। पावर को लेकर विवाद की स्थिति
खास बात ये है कि अब दोनों के बीच पावर को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। इससे पहले भी करीब 8 महीने पहले एक कुर्सी पर डॉ. अशोक आदित्य और डॉ. शंकरलाल बामनिया दोनों सीएमएचओ रहे थे। विभागीय जांच लंबित होने के कारण निलंबित किया था डॉ. बामनिया को ​​​​​​
17 अक्टूबर 2025 को डॉ. बामनिया को इनके खिलाफ विभागीय जांच लंबित होने के कारण निलंबित किया गया था। इससे पहले करीब 8 महीने पहले भी डॉ. बामनिया का यहां से ट्रांसफर कर दिया गया था। तब भी वे हाईकोर्ट की शरण में गए थे। इसके आदेश के बाद उन्होंने सीएमएचओ पद की कमान संभाली थी।