अमृतसर| पिछले 24 वर्षों से खेलों और समाज सेवा में अग्रणी संस्था ‘सरहद-ए-पंजाब स्पोर्ट्स क्लब’ (रजिस्टर्ड) अमृतसर ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के फिजिकल एजुकेशन विभाग के नवनियुक्त प्रमुख प्रोफेसर डॉ. बलजिंदर सिंह बल को उनकी नई जिम्मेदारी संभालने पर विशेष रूप से सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष और प्रसिद्ध स्पोर्ट्स प्रमोटर गुरिंदर सिंह मट्टू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. बल की कार्यशैली की प्रशंसा की गई। मट्टू ने कहा कि जीएनडीयू के फिजिकल एजुकेशन विभाग का खेलों के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान है। डॉ. बल के मार्गदर्शन में विभाग में और अधिक सटीकता और ऊर्जा आने की उम्मीद है। सम्मान मिलने पर डॉ. बलजिंदर सिंह बल ने आभार व्यक्त किया और क्लब के अध्यक्ष गुरिंदर सिंह मट्टू, मनप्रीत कौर व अन्य सदस्यों का धन्यवाद किया।