डॉ. बीआर अम्बेडकर मिशन वेलफेयर सोसाइटी मंडी मुल्लांपुर दाखा की ओर से भारतीय संविधान के रचयिता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर का प्री-निर्वाण दिवस आज मनाया जाएगा। यह जानकारी सोसाइटी के प्रधान हरदयाल सिंह चोपड़ा, सीनियर वाइस प्रधान करमजीत सिंह कलेर और सचिव बलदेव सिंह कलेर ने दी। प्रधान चोपड़ा के अनुसार, आज डॉ. बीआर अम्बेडकर साहिब के जीवन और उनके मिशन पर चर्चा की जाएगी और होनहार तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों को वजीफा राशि तथा बच्चों को कॉपियां और स्टेशनरी वितरित की जाएगी। इस प्री-निर्वाण दिवस समारोह की अध्यक्षता प्रिंसिपल विशाखा सिंह करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि मनप्रीत सिंह अयाली और विशिष्ट अतिथि डॉ. केएनएस कंग उपस्थित रहेंगे।
