जालंधर| आज डेरा सचखंड बल्लां में पीएम के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। उधर, जिले की पूरी पार्टी लीडरशिप भी उत्साहित नजर आ रही है। इससे पहले शुक्रवार को पूरा दिन भाजपा के नेता तैयारियों का जाएजा लेते रहे। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश और जिला पदाधिकारियों की एक टीम ने डेरा सचखंड बल्लां का दौरा किया और कार्यक्रम स्थल पर चल रहीं तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। शर्मा और अन्य नेताओं ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठकें कीं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम के प्रबंधों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर संगत को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और पानी आदि की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।