डूंगरपुर में मदरसा इस्लामिया सीरत कमेटी ने हज यात्रियों के सम्मान में एक इस्तकबाल कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में वर्ष 2026 में हज यात्रा पर जाने वाले 40 यात्रियों का अभिनंदन किया गया। शहर के विभिन्न मौलानाओं की उपस्थिति में उनकी पवित्र यात्रा की सफलता के लिए दुआएं मांगी गईं।
मुस्लिम समाज के मौलाना अब्दुल कादिर ने बताया कि मदरसा इस्लामिया सीरत कमेटी द्वारा यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने सभी 40 हज यात्रियों का फूल-मालाओं, साफा और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में हज यात्रियों को मुबारकबाद दी गई। उनसे देश और शहर में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआएं करने का अनुरोध किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से हज यात्रियों के सुरक्षित सफर और उनकी इबादत की कबूलियत के लिए प्रार्थना की।