डीग जिले के गोपालगढ़ थाना इलाके में गांव बिजासना में आज कुछ लोग हथियार लेकर पहुंचे। इसके बाद वह गांव के लोगों से मारपीट करने लगे। हंगामा होता देख गांव के लोग इकट्ठे हुए। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बिजासना गांव के युवक सलमान खान ने बताया कि गंगौरा गांव के युवकों और बिजासना गांव के युवकों के बीच 2 दिन पहले झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। आज अचानक गंगौरा गांव के करीब 20 लोग हाथों में लाठी-डंडे और हथियार लेकर हमारे गांव में घुस आए। 3 राउंड फायरिंग की गई
आते ही गांव के लोगों से मारपीट करने लगे। हंगामे की सूचना पर बिजासना गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद हमलावरों ने 3 राउंड फायरिंग की और फिर फरार हो गए। वीडियो भी सामने आया
ग्रामीणों का कहना है कि फायरिंग करने वाले युवकों के नाम परवेज और आसम हैं। दोनों गंगौरा गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद ग्रामीण गोपालगढ़ थाने में हमलावरों के खिलाफ FIR देने पहुंचे है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है।
