डीग के दिदावली और परमदरा क्षेत्रों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 केवी जीएसएस डीग से निकलने वाले 11 केवी दिदावली फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। बिजली विभाग के एन. नईम खान ने बताया कि यह कटौती 132 केवी जीएसएस अंजारी लाइन पर किए जा रहे कार्य के कारण होगी। अंजारी में 132 केवी लाइन के क्रॉसिंग का कार्य किया जाएगा, जिससे दिदावली फीडर से होने वाली विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।
