जालंधर जिले के नकोदर और नूरमहल शहरों में सड़कों पर अवैध कब्जों के खिलाफ डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। बता दे कि डीएसपी बराड़ ने अपनी पुलिस टीम के साथ आज नकोदर और नूरमहल के बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत गुरु रविदास चौक, तहसील बाजार, चौक, सब्जी मंडी और अन्य संकरी गलियों के दुकानदारों को उनके अवैध कब्जे हटाने का निर्देश दिया गया। उन्हें यह अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।
दो दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश डीएसपी ने स्पष्ट किया कि दुकानों के बाहर किए गए सभी अवैध अतिक्रमण सोमवार तक हटा लिए जाने चाहिए। ऐसा न करने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान, सब्जी मंडी के दुकानदारों और रिक्शा चालकों को भी एक स्थान पर इकट्ठा कर चेतावनी दी गई। ट पहले भी हो चुकी कार्रवाई उन्हें भी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई पर दुकानदार किस तरह प्रतिक्रिया देते हैं। इससे पहले नगर परिषद द्वारा भी अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन उसका अपेक्षित असर नहीं दिखा है।
